iQOO Z11x 5G Launched : आज के समय में हर कोई एक ऐसा स्मार्टफ़ोन चाहता है जो लंबी बैटरी, दमदार performance और सस्ती कीमत में मिले| इसी को ध्यान में रखते समय iQOO ने एक नया स्मार्टफ़ोन भारत में लांच किया है | जिसका नाम iQOO Z11x 5G है | खासकर यह फोन उन लोगो के लिए बनाया गया है जो कम बजट में बहुत ही ज्यादा फीचर वाला फोन खोज रहे है | यह आप लोगो के लिए ₹20,000 के अंदर best option है | या सिर्फ hype बना हुआ है इस आर्टिकल में आप लोगो को इसके बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी |
डिजाइन iQOO Z11x 5G Launched
iQOO Z11x 5G का डिजाइन पहली नजर में ही साफ-सुथरा और मॉडर्न लगता है | इसमें कोई ओवर-डिजाइन या ज़्यादा चमक-दमक नहीं दी गई बल्कि इसे ऐसा बनाया गया है कि हर तरह के यूज़र को यह फोन पसंद आए | इस फोन के बैक पैनल में स्मूद फिनिश के साथ आता है जिसे हाथ में पकड़ते ही एक अलग ही प्रीमियम फील महसूस होती है यह न सिर्फ देखने में अच्छा लगता है बल्कि यूज़ करते समय भी काफी कम्फर्टेबल रहता है |

डिस्प्ले
यह फोन के डिस्प्ले के बारे में बात करे तो इसमें बहुत ही शानदार डिस्प्ले दिया गया है जो काफी स्मूथ चलता है अब इसके फीचर के बारे में बात करते है तो यह फोन 6.7 इंच का Full HD+ display दिया गया है इसके साथ में 120Hz refresh rate दिया गया है | इससे यह होता है की स्क्रॉलिंग और गेमिंग दोनों का एक्सपीरियंस बहुत फ्लोइंग रहेगा | Brightness भी काफी ठीक है तो आप इसे बाहर धूप में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं |
परफामेंस
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी परफामेंस है जो काफी दमदार है इसमें Dimensity सीरीज़ का प्रोसेसर है जो रोज़मर्रा के कामों और गेमिंग दोनों में शानदार प्रदर्शन देता है | Multitasking के दौरान ऐप्स स्विच करना सोशल मीडिया चलाना,और वीडियो स्ट्रीम करना सब कुछ स्मूथ चलता है BGMI, Free Fire और अन्य लोकप्रिय गेम्स आसानी से चल जाते हैं और गेमिंग एक्सपीरियंस काफी मज़ेदार होता है |
कैमरा
iQOO Z11x 5G इसके कैमरा के बारे में बात करे तो इसमें कैमरा सेटअप बहुत ही धांसू दिया गया है इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP है जो दिन के समय अच्छे और साफ़ शॉट्स देता है | लैंडस्केप, पोर्ट्रेट और साधारण फोटो के लिए कलर और डिटेल्स संतोषजनक रहते हैं और इसके फ्रंट कैमरा के बारे में बात करे तो इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा है जो सोशल मीडिया स्टोरी या वीडियो कॉलिंग के लिए बढ़िया काम करता है | दिन की रोशनी में तस्वीरें हवादार और नेचुरल दिखती हैं फोटो में शार्पनेस और कलर बैलेंस ठीक रहता है जिससे Instagram और WhatsApp पर शेयर करना मज़ेदार हो जाता है | लेकिन रात के समय या कम रोशनी में कैमरा औसत प्रदर्शन देता है डार्क एरिया में शोर थोड़ा बढ़ जाता है और डिटेल्स सपाट लग सकती हैं | इसलिए अगर आप low-light photography में अच्छे रिज़ल्ट चाहते हैं, तो यह फोन उतना दमदार नहीं हो |
बैटरी और चार्जर
इस फोन के बैटरी और चार्जर के बारे में एबात करे तो इसमें सबसे striking खासियत इसकी बैटरी है | यहाँ कोई छोटी‑सी बात नहीं बल्कि बड़ी और भरोसेमंद बैटरी है जो पूरे दिन का भरोसा देती है | इस फोन में लगभग 7000mAh+ की दमदार बैटरी होने की उम्मीद है जो सामान्य इस्तेमाल में 1.5 से 2 दिन तक आराम से चल सकती है | अगर आप गेमिंग में लंबे समय तक खोए रहते हो वीडियो स्ट्रीमिंग करते हो या सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हो तो यह बैटरी आपके लिए काफ़ी राहत देती है | इसके साथ ही में fast charging सपोर्ट भी है जिससे कम समय में बैटरी भर जाती है और आप फिर से बिना इंतजार किए फोन इस्तेमाल कर सकते हो |
कीमत iQOO Z11x 5G Launched
iQOO Z11x 5G की कीमत लगभग ₹15,000 से ₹20,000 के बीच आने की उम्मीद है | इस रेंज में फोन अपने फीचर्स के हिसाब से बहुत संतोषजनक लगता है | इतना बजट देने पर आपको सिर्फ़ basic smartphone नहीं, बल्कि एक ऐसा डिवाइस मिलता है जो लंबी बैटरी, smooth display और भरोसेमंद performance सब एक साथ देता है | अगर आप गेमिंग करते हो वीडियो देखते हो या सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हो, तो इतने प्राइस में यह फोन आपको कई high-end फ़ीचर्स बिना ज्यादा खर्च किए उपलब्ध कराता है छोटे बजट में इतने बैलेंस्ड फीचर्स वाला फोन ढूंढना आसान नहीं है |
इसे भी पढ़े – Vivo Y21 5G And Y11 5G Launch : 6500mAh Battery वाला फोन! India में कब आएगा?
इसे भी पढ़े – OnePlus 15T Launch in India : दमदार बैटरी और धांसू फीचर के साथ बड़ा धमाका
इसे भी पढ़े – Apple iPhone 17 Pro Max Vs Samsung Galaxy S26 Ultra : 90% लोग कर रहे हैं ये गलती!

मेरा नाम Raja Sahani है | मैं हिंदी में टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन, और डिजिटल दुनिया से जुड़ी जानकारी साझा करता हूँ | मेरा उद्देश्य टेक्नोलॉजी को सरल हिंदी में सभी तक पहुँचाना है |
Pingback: Vivo X300 ultra Details Leaks : आइफोने को टक्कर देने आ रहा है विवो को धांसू फोन
Pingback: Redmi Note 15 SE 5G Launch Date : मात्र ₹11,999 में DSLR जैसा कैमरा वाला 5G फोन जल्द भारत में लांच
Pingback: DSLR कैमरा क्वालिटी के साथ Vivo ने जल्द लांच किया दमदार फोन : Vivo X200 Ultra