Apple iPhone 17 Pro Max Vs Samsung Galaxy S26 Ultra : भारत के मार्केट 2026 में स्मार्टफोन का पहले से कही ज्यादा कान कम्पटीशन हो चूका है | हर साल तरह इस बार भी दो बड़े नाम आमने-सामने हैं – Apple iPhone 17 Pro Max और Samsung Galaxy S26 Ultra अगर आप लोग एक प्रीमियम फोन खरीदना चाहते है और आप लोग को कनफूजन है कि कौन सा बेहतर फोन है तो यह पोस्ट आप लोगो के लिए है | यहाँ हम दोनों फोन को डिजाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर के आधार पर डीटेल में समझेंगे |
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
इस फोन के डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी के बारे में बात करे तो इसमें iPhone 17 Pro Max में Apple ने इस बार और भी प्रीमियम फील देने की कोशिश की है | इसमें टाइटेनियम फ्रेम और ग्लास बैक मिलता है जिससे फोन हल्का और मजबूत दोनों लगता है | इसके फ्लैट एजेस और मिनिमल लुक इसे एक क्लासी अपील देते हैं |
Apple iPhone 17 Pro Max Vs Samsung Galaxy S26 Ultra
वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra का डिजाइन सिर्फ थोड़ा अलग है | इसमें कर्व्ड एजेस और बड़ा कैमरा मिलता है जो इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक देता है और इसमें S-Pen सपोर्ट इसे और भी खास बनाता है खासकर यह फोन उन यूज़र्स के लिए है जो नोट्स या क्रिएटिव काम करते हैं |

डिस्प्ले
डिस्प्ले क्वालिटी की बात करें तो दोनों फोन अपने-अपने तरीके से जबरदस्त है iPhone 17 Pro Max का Super Retina XDR डिस्प्ले देखने में बहुत क्लीन और नैचुरल लगता है इसमें कलर ज्यादा ओवर नहीं लगते बल्कि जैसे असल में दिखते हैं वैसा ही फील देते हैं खासकर फोटो एडिटिंग या वीडियो देखने में मजा आ जाता है |
दूसरी तरफ Samsung S26 Ultra का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले काफी ब्राइट और कलरफुल एक्सपीरियंस देता है | इसमें स्क्रीन ज्यादा चमकदार दिखती है और कलर्स ज्यादा पॉप करते हैं जो गेमिंग और मूवी देखने में अलग ही मजा देता है खास बात ये है कि तेज धूप में भी इसकी विजिबिलिटी काफी अच्छी रहती है |
परफामेंस और प्रोसेसर
अब बात करते है इसके असली ताकत कि iPhone 17 Pro Max में Apple का लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट दिया गया है | यह चिपसेट न सिर्फ फास्ट है बल्कि पावर एफिशिएंसी में भी शानदार है | गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और AI टास्क इसमें बेहद स्मूद चलते हैं |
वहीँ दूसरी तरफ Samsung Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Gen 4 (या Exynos वर्जन) मिलता है यह भी काफी पावरफुल है और Android की दुनिया में टॉप-लेवल परफॉर्मेंस देता है |
कैमरा Apple iPhone 17 Pro Max Vs Samsung Galaxy S26 Ultra
इस दोनों फोन के कैमरा के बारे में बात करे तो इस समय बहुत अच्छा कैमरा वाला स्मार्टफ़ोन खरीदने का सबसे बड़ा मुकाबला बन चूका है और यहीं पर iPhone 17 Pro Max और Samsung Galaxy S26 Ultra के बीच असली मुकाबला देखने को मिलता है |
iPhone 17 Pro Max में 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जो खासतौर पर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए जाना जाता है इसका cinematic mode वीडियो को एकदम प्रोफेशनल टच देता है साथ ही, iPhone की सबसे बड़ी खासियत है इसके नैचुरल कलर्स और स्किन टोन—फोटो बिल्कुल रियल लगती हैं, ज्यादा एडिटेड नहीं |
वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra कैमरा के मामले में पावरहाउस जैसा लगता है | इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो जबरदस्त डिटेल कैप्चर करता है अगर आप जूम के शौकीन हैं तो इसका 100x zoom आपको दूर की चीज़ें भी साफ दिखा देता है और इसके आलावा इसमें AI-based एन्हांसमेंट फोटो को और भी ज्यादा शार्प और अट्रैक्टिव बना देता है |
बैटरी और चार्जर Apple iPhone 17 Pro Max Vs Samsung Galaxy S26 Ultra
बैटरी के मामले में दोनों फोन अपने-अपने तरीके से अच्छा परफॉर्म करते हैं | iPhone 17 Pro Max में भले ही बैटरी का mAh नंबर ज्यादा बड़ा न हो लेकिन इसका iOS ऑप्टिमाइजेशन इतना बढ़िया है कि फोन पूरे दिन आराम से साथ देता है | नॉर्मल यूज़ में बार-बार चार्ज करने की जरूरत महसूस नहीं होती |
वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra में बड़ी बैटरी मिलती है जो करीब 5000mAh या उससे ज्यादा होती है सके साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है | जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है |
साफ्टवेयर
सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस की बात करें तो दोनों फोन अलग तरह की फील देते हैं iPhone 17 Pro Max iOS पर चलता है जो इस्तेमाल में बहुत सिंपल और स्मूद लगता है इसमें सिक्योरिटी मजबूत होती है और लंबे समय तक अपडेट मिलते हैं जिससे फोन सालों तक नया जैसा चलता है |
वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra Android पर बेस्ड One UI के साथ आता है जहां आपको ढेर सारे कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलते हैं अगर आप फोन को अपने हिसाब से सेट करना पसंद करते हैं तो Samsung ज्यादा मजेदार लगता है |
कीमत Apple iPhone 17 Pro Max Vs Samsung Galaxy S26 Ultra
इस दोनों फोन प्राइस और वैल्यू की बात करें तो दोनों ही फोन प्रीमियम कैटेगरी में आते हैं इसलिए यहां मुकाबला थोड़ा अलग तरीके से होता है | iPhone 17 Pro Max आमतौर पर थोड़ा ज्यादा महंगा होता है लेकिन इसके साथ आपको ब्रांड वैल्यू मजबूत सिक्योरिटी और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स का फायदा मिलता है कई लोग इसे एक तरह का लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट मानते हैं
वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra की बात करें तो यह भी सस्ता नहीं है लेकिन इसमें आपको ज्यादा फीचर्स देखने को मिलते हैं – जैसे हाई मेगापिक्सल कैमरा, पावरफुल जूम, बड़ी बैटरी और ज्यादा कस्टमाइजेशन इसी वजह से कई यूज़र्स को लगता है कि Samsung अपने प्राइस के हिसाब से ज्यादा वैल्यू देता है |
इसे भी पढ़े – Vivo Y21 5G And Y11 5G Launch : 6500mAh Battery वाला फोन! India में कब आएगा?
इसे भी पढ़े – Best 5G Phones Under ₹15000 2026 : कम बजट वाले भी अब चलाएंगे बहुत तगड़ा फ़ोन
इसे भी पढ़े – OnePlus 15T Launch in India : दमदार बैटरी और धांसू फीचर के साथ बड़ा धमाका

मेरा नाम Raja Sahani है | मैं हिंदी में टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन, और डिजिटल दुनिया से जुड़ी जानकारी साझा करता हूँ | मेरा उद्देश्य टेक्नोलॉजी को सरल हिंदी में सभी तक पहुँचाना है |
Pingback: Apple Iphone 18 Pro Max : DSLR कैमरा के साथ आ रहा है 2026 का सबसे खतरनाक फोन 😱