₹20,000 में सबसे तगड़ा 5G फोन कौन? Vivo T3 5G vs Realme Narzo 70 Pro 5G – खरीदने से पहले ये सच जान लो 😱

Vivo T3 5G vs Realme Narzo 70 Pro 5G : अगर आप 2026 में ₹20,000 के बजट में एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो एक बात तय है – आप लोग confuse जरूर होंगे | क्योंकि इस प्राइस रेंज में कंपनियाँ इतने सारेfeatures दे रही हैं कि हर फोन “best” लगता है | लेकिन जब बात आती है रियल परफामेंस, कैमरा क्वालिटी और लॉन्ग टर्म यूजकी, तो हर फोन उतना अच्छा नहीं होता जितना दिखाया जाता है | आज हम बात करने वाले हैं दो ऐसे smartphones की जो इस समय काफी चर्चा में हैं – Vivo T3 5G और Realme Narzo 70 Pro 5G आइये जानते है इसके सभी फीचर के बारे में और कौन सा फोन बहुत अच्छा है |

Vivo T3 5G vs Realme Narzo 70 Pro 5G

डिजाइन

सबसे पहले इसके डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी के बारे में बात करे तो Vivo T3 5G हाथ में काफी हल्का और slim महसूस होता है | इसका वजन लगभग 185 ग्राम के आसपास है और thickness भी कम है, जिससे ये लंबे समय तक use करने में comfortable रहता है | इसका बेक पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है जो premium feel देता है |

दूसरी तरफ Realme Narzo 70 Pro 5G थोड़ा भारी है इसका वजन करीब 195 ग्राम है और इसका camera module थोड़ा बड़ा है जो इसे अलग लुक देता है | ये डिजाइन कुछ लोगों को बहुत पसंद आता है | लेकिन अगर आप lightweight phone चाहते हैं तो Vivo ज्यादा convenient लगता है |

डिस्प्ले Vivo T3 5G vs Realme Narzo 70 Pro 5G

अब इसके डिस्प्ले के बारे मे बात करे तो इन दोनों फ़ोन में AMOLED display मिलता है, जो इस प्राइस रेंज मे एक बड़ी बात है | Vivo T3 5G में 6.67 inch का Full HD+ AMOLED display है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है | स्क्रोलिंग स्मूथ लगती है और कलर काफी punchy हैं | इसकी peak brightness भी ज्यादा है जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है |

Realme Narzo 70 Pro 5G में भी 6.67 inch AMOLED display है और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, लेकिन brightness और color tuning में Vivo थोड़ा बेहतर लगता है | दोनों डिस्प्ले अच्छे हैं, लेकिन daily use में Vivo का experience थोड़ा ज्यादा refined लगता है |

प्रोसेसर

अब इसके प्रोसेसर कि बात करे तो यहीं पर सबसे बड़ा फर्क देखने को मिलता है Vivo T3 5G में MediaTek Dimensity 7200 processor दिया गया है जो 4nm technology पर बेस्ड है | इसका मतलब है कि ये प्रोसेसर न सिर्फ फ़ास्ट है बल्कि power efficient भी है | आप इसमें heavy gaming जैसे BGMI या Call of Duty आसानी से खेल सकते हैं और मल्टीटास्किंग में भी कोई दिक्कत नहीं आती |

वहीं Realme Narzo 70 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7050 processor मिलता है जो 6nm technology पर बेस्ड है | ये प्रोसेसर नार्मल यूज के लिए अच्छा है, लेकिन जब आप heavy gaming करते हैं या ज्यादा apps एक साथ चलाते हैं तो थोड़ा lag महसूस हो सकता है | इसलिए अगर performance आपकी priority है तो Vivo यहाँ साफ आगे निकल जाता है |

कैमरा

कैमरा की बात करें तो Vivo हमेशा से कैमरा परफामेंस के लिए जाना जाता है और Vivo T3 5G में भी यही देखने को मिलता है | इसमें 50MP का Sony IMX882 primary sensor दिया गया है जो इस प्राइस रेंज में काफी अच्छा माना जाता है | दिन में फोटो शार्प औरनेचुरल आती हैं, कलर्स ओवर नहीं लगते और डिटेल अच्छी मिलती है | low light में भी night mode decent काम करता है |

दूसरी तरफ Realme Narzo 70 Pro 5G में भी 50MP Sony IMX890 sensor मिलता है, जो technically थोड़ा बेहतर माना जाता है, लेकिन Realme की tuning हर बार consistent नहीं रहती | कभी फोटोज बहुत अच्छी आती हैं तो कभी average लगती हैं | यही वजह है कि real use में Vivo का camera ज्यादा भरोसेमंद लगता है |

बैटरी और चार्जर

बैटरी और चार्जर कि बात करे तो इन दोनों फोन मे में 5000mAh की battery मिलती है, जो एक दिन आराम से निकाल देती है | अगर आप नार्मल यूज़ करते हैं जैसे social media, calling और videos देखना, तो आपको charging की चिंता नहीं करनी पड़ेगी | Vivo T3 5G में 44W fast charging मिलती है जबकि Realme Narzo 70 Pro 5G में 67W fast charging मिलती है | यहाँ Realme थोड़ा आगे निकल जाता है क्योंकि ये फ़ोन जल्दी चार्ज हो जाता है | अगर आप जल्दी-जल्दी फ़ोन चार्ज करते हैं तो ये आपके लिए यूजफुल हो सकता है |

कनेक्टिविटी Vivo T3 5G vs Realme Narzo 70 Pro 5G

कनेक्टिविटी और बाकी features की बात करें तो दोनों phones में 5G support, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, in-display fingerprint sensor और face unlock जैसे features मिलते हैं | दोनों phones modern हैं और daily use के लिए सभी जरूरी चीजें देते हैं, इसलिए यहाँ कोई बड़ा फर्क नहीं है |

कीमत

अगर बात करें कीमत की, तो Vivo T3 5G थोड़ा महंगा पड़ता है और इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹17,500 के आसपास जाती है | जबकि इसके higher variant की कीमत लगभग ₹19,000 तक पहुंच जाती है | वहीं Realme Narzo 70 Pro 5G थोड़ा सस्ता option है, जो करीब ₹15,999 से शुरू होकर ₹17,000–₹18,000 के बीच मिल जाता है | यानी दोनों के बीच करीब ₹1,500 से ₹2,000 का फर्क है |

Vivo T3 5G vs Realme Narzo 70 Pro 5G

अब सबसे जरूरी सवाल यही आता है कि आखिर आपको कौन सा phone खरीदना चाहिए अगर आप ऐसा phone चाहते हैं जो performance में strong हो, camera consistent हो, design premium हो और overall experience smooth हो, तो Vivo T3 5G एक safe और बेहतर option बनता है | लेकिन अगर आपको fast charging ज्यादा important लगती है और आप थोड़ा different design चाहते हैं, तो Realme Narzo 70 Pro 5G भी एक अच्छा option है |

इसे भी पढ़े – छोटा साइज, बड़ा धमाका! OPPO Reno15 Pro Mini 5G ने लॉन्च होते ही लोगों को कर दिया दीवाना
इसे भी पढ़े – ₹11 हजार में 5G फोन! Xiaomi Redmi A7 Pro 5G के फीचर्स देख लोग हैरान

1 thought on “₹20,000 में सबसे तगड़ा 5G फोन कौन? Vivo T3 5G vs Realme Narzo 70 Pro 5G – खरीदने से पहले ये सच जान लो 😱”

  1. Pingback: Best 5G Smartphone Under 10000 : ₹10,000 के अंदर सबसे बेहतरीन 5G स्मार्टफोन 2026 - पूरा फीचर जानकर सब हो गए हैरान

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top