Samsung Galaxy M17 5G : अगर आज के टाइम में कोई यूज़र नया स्मार्टफोन लेने की सोचता है तो उसकी सबसे पहली जरूरत होती है एक ऐसी डिवाइस जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप दे और स्मूथ चले कैमरा बहुत ही धांसू आये | इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए सैमसंग अपनी M-सीरीज के जरिए लगातार ऐसे फोन लॉन्च करता रहा है जो आम यूज़र्स की डेली लाइफ को आसान बना सके | इसी कड़ी में Samsung Galaxy M17 5G एक ऐसा स्मार्टफोन बनकर सामने आता है, जो बजट सेगमेंट में रहकर भी काफी कुछ खास देने की कोशिश करता है | तो आइये इस आर्टिकल में हम इसके सभी फीचर के बारे में बताएँगे |

डिजाइन Samsung Galaxy M17 5G
इसके डिजाइन के बारे बात किया जाये तो इस फोन का डिजाइन पहली नजर में ही एक सॉफ्ट और प्रीमियम फील देता है | भले ही यह एक बजट फोन हो, लेकिन सैमसंग ने इसमें ऐसा लुक देने की कोशिश की है जो महंगे फोन की झलक दे सके बैक पैनल पर सिंपल लेकिन क्लीन फिनिश देखने को मिलती है जिसमें कैमरा मॉड्यूल बहुत ज्यादा उभरा हुआ नहीं लगता जिससे फोन का ओवरऑल लुक बैलेंस्ड दिखाई देता है | हाथ में पकड़ने पर यह फोन ज्यादा भारी महसूस नहीं होता, हालांकि इसकी बड़ी बैटरी के कारण हल्का सा वजन जरूर महसूस होता है, लेकिन यह वजन इसकी पावर का एहसास भी दिलाता है |
डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो वीडियो देखने और सोशल मीडिया स्क्रॉल करने के अनुभव को काफी बेहतर बना देता है | इसका Full HD+ डिस्प्ले कलर्स को नेचुरल तरीके से दिखाता है जिससे आंखों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता | साथ ही में इसके 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है | जिससे स्क्रीन पर हर मूवमेंट स्मूथ नजर आता है | चाहे आप इंस्टाग्राम चला रहे हों यूट्यूब पर वीडियो देख रहे हों या फिर गेम खेल रहे हों हर जगह एक फ्लूइड एक्सपीरियंस मिलता है |
प्रोसेसर
इसके प्रोसेसर कि बात किया जाये तो इसमें Exynos 1330 Processor दिया गया है आप बिना किसी रुकावट के मल्टीटास्किंग कर सकते हैं | एक साथ कई ऐप्स चलाने पर भी फोन ज्यादा स्लो नहीं होता और ऐप स्विचिंग भी स्मूथ रहती है | गेमिंग की बात करें तो हल्के और मिड-लेवल गेम्स इसमें आराम से खेले जा सकते हैं | बहुत ज्यादा हाई-एंड गेमिंग के लिए यह फोन नहीं बना है |
कैमरा
कैमरा सेगमेंट में Samsung Galaxy M17 5G एक अच्छा अनुभव देने की कोशिश करता है इसमें मेन कैमरा 50MP का दिया गया है और अल्ट्रा वाइड कैमरा 8MP का दिया गया है | जिससे काफी डिटेल्ड फोटो क्लिक करता है, और बहुत ही कलर भी नेचुरल नजर आते हैं डे-लाइट फोटोग्राफी में फोटो शार्प और क्लियर आती हैं, जिससे सोशल मीडिया पर शेयर करने में कोई दिक्कत नहीं होती | और इसके फ्रंट कैमरा कि बात किया जाये तो इसमें 13MP का दिया गया है जिससे आप अपनी प्रतिदिन की जरूरतें आसानी से पूरी कर सकते हैं |
बैटरी और चार्जर
अब बात करते हैं इस फोन की सबसे बड़ी ताकत की, जो इसे बाकी फोन से अलग बनाती है और वह है इसकी बैटरी Samsung Galaxy M17 5G में 5000mAh बैटरी दी गई इसे लंबे समय तक चलने वाला स्मार्टफोन बनाती है | अगर आप एक बार इसे फुल चार्ज कर लेते हैं, तो यह आसानी से पूरा दिन या उससे भी ज्यादा समय तक चल सकता है ऐसे यूज़र्स जो दिनभर फोन का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट है चाहे आप वीडियो देख रहे हों, गेम खेल रहे हों या इंटरनेट ब्राउज़ कर रहे हों, बार-बार चार्जर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती | इसके साथ मिलने वाला फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी इस अनुभव को और बेहतर बना देता है, जिससे फोन को कम समय में चार्ज किया जा सकता है |
सॉफ्टवेयर
Samsung Galaxy M17 5G सॉफ्टवेयर के मामले में सैमसंग का One UI इस फोन को एक साफ-सुथरा और आसान इंटरफेस देता है | इसका यूज़र इंटरफेस इतना सिंपल है कि नया यूज़र भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकता है | साथ ही इसमें मिलने वाले सिक्योरिटी अपडेट और सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे लंबे समय तक उपयोग करने के लिए भरोसेमंद बनाते हैं |
रैम और स्टोरेज
स्टोरेज और रैम के मामले में भी Samsung Galaxy M17 5G यूज़र्स को अच्छे विकल्प देता है | इसमें आपको अलग-अलग रैम वेरिएंट मिल सकते हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से फोन चुन सकते हैं | स्टोरेज भी इतनी दी गई है कि आप अपने फोटो, वीडियो और ऐप्स को बिना ज्यादा चिंता के स्टोर कर सकते हैं | अगर फिर भी आपको ज्यादा स्पेस चाहिए, तो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसे बढ़ाया भी जा सकता है |
कीमत
कीमत की बात करें तो यह फोन उन यूज़र्स के लिए काफी आकर्षक बन जाता है जो 15,000 से कम बजट में एक भरोसेमंद ब्रांड का 5G फोन लेना चाहते हैं | सैमसंग का नाम अपने आप में एक भरोसा देता है और इस फोन में मिलने वाले फीचर्स इसे एक वैल्यू फॉर मनी डिवाइस बना देते हैं | खासकर उन लोगों के लिए जो बैटरी बैकअप को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं, उनके लिए यह फोन एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है |
इसे भी पढ़े – Vivo V50 5G लॉन्च! शानदार कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन के साथ आया नया 5G फोन

मेरा नाम Raja Sahani है | मैं हिंदी में टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन, और डिजिटल दुनिया से जुड़ी जानकारी साझा करता हूँ | मेरा उद्देश्य टेक्नोलॉजी को सरल हिंदी में सभी तक पहुँचाना है |
Pingback: आया मार्केट हिलाने! 7200mAh बैटरी तगड़ी 5G स्पीड कीमत सुनकर चौंक जाओगे Vivo T5X 5G