आज कल हर दिन नए – नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, लेकिन कुछ फोन ऐसे होते हैं जो लोगों का ध्यान तुरंत अपनी तरफ खींच लेते हैं | Realme 14 Pro Plus 5G भी ऐसा ही एक स्मार्टफोन है जो मिड-रेंज बजट में प्रीमियम फील देने के लिए बनाया गया है | यह फोन खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो एक ही डिवाइस में अच्छा कैमरा, लंबी बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं | इस आर्टिकल में हम इस फोन को बिल्कुल आसान भाषा में समझेंगे ताकि आपको साफ पता चल सके कि यह आपके लिए सही है या नहीं |

डिजाइन
Realme 14 Pro Plus 5G का डिजाइन के बारे में बात करे तो इसका डिजाइन बहुत ही आकर्षक और मॉडर्न है | इसका बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है, जो लाइट पड़ने पर बहुत सुंदर शाइन करता है | कैमरा मॉड्यूल भी नया और स्टाइलिश डिजाइन में दिया गया है, जिससे फोन काफी प्रीमियम दिखता है |
फोन हाथ में पकड़ने पर अच्छा ग्रिप देता है और लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी भारी महसूस नहीं होता | इसका बॉडी डिजाइन इस तरह से बनाया गया है कि यह दिखने में भी अच्छा लगे और इस्तेमाल में भी आरामदायक हो |
डिस्प्ले
इस फोन के डिस्प्ले के बारे में बात करे तो इस फोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो दिखने में बहुत शानदार बनाया गया है और इस फोन का रेजोल्युशन 1.5k का दिया गया है और इसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है |
इन दोनों की वजह से स्क्रीन बहुत स्मूद चलती है | चाहे आप सोशल मीडिया चला रहे हों या गेमिंग कर रहे हों, हर चीज फ्लूइड और क्लियर दिखती है | कलर क्वालिटी काफी नेचुरल और वाइब्रेंट है, जिससे वीडियो देखने का मजा और बढ़ जाता है | बाहर धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है |
प्रोसेसर
Realme 14 Pro Plus 5G में दिया गया है Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, जो इस फोन को बैलेंस्ड प्रोसेसर देता है | यह फोन WhatsApp, Instagram, और YouTube, मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल लेता है |
गेमिंग की बात करें तो BGMI और Free Fire जैसे गेम्स मीडियम से हाई सेटिंग्स पर आराम से चलते हैं | फोन हैंग या लैग नहीं करता और ओवरऑल परफॉर्मेंस काफी स्टेबल रहती है |
रैम और स्टोरेज
Realme 14 Pro Plus 5G में आपको 8GB और 12GB रैम के ऑप्शन मिलते हैं, जो अलग-अलग यूज़र्स की जरूरत के हिसाब से बनाए गए हैं | 8GB रैम प्रतिदिन के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो देखना और सामान्य गेमिंग के लिए काफी है, जबकि 12GB रैम मल्टीटास्किंग और हेवी गेमिंग को और ज्यादा स्मूद बना देती है |
स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB, 256GB और 512GB तक के विकल्प मिलते हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार डेटा स्टोर कर सकते हैं | कुल मिलाकर, यह फोन स्पीड और स्टोरेज दोनों में संतुलित अनुभव देता है |
कैमरा
Realme 14 Pro Plus 5G इसके कैमरा के बारे में बात करे तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा तस्वीरों में अच्छी डिटेल और बैलेंस्ड कलर देता है | जिससे फोटो नेचुरल दिखती है | 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (zoom के लिए) दिया गया है और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है |
फ्रंट कैमरा के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है सोशल मीडिया के लिए अच्छा रिजल्ट देता है, जिससे फोटो शेयर करने लायक बनती है |
बैटरी और चार्जर
Realme 14 Pro Plus 5G में दी गई 6000mAh की बड़ी बैटरी इसे लंबे समय तक चलने वाला फोन बनाती है | सामान्य इस्तेमाल जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया और वीडियो देखने में यह आसानी से पूरा दिन साथ निभा देती है, और कई बार उससे भी ज्यादा चल जाती है |
इसमें 80W फास्ट चार्जिंग इस फोन को और भी खास बना देती है, क्योंकि कम समय में ही बैटरी काफी हद तक चार्ज हो जाती है और आप जल्दी से दोबारा इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं |
कनेक्टिविटी
Realme 14 Pro Plus 5G इसमें 5G सपोर्ट दिया गया है, जिससे आपको तेज इंटरनेट स्पीड मिलती है | साथ ही Wi-Fi और Bluetooth के लेटेस्ट वर्जन कनेक्शन को और ज्यादा स्टेबल बनाते हैं | सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं, जो तेज और सुरक्षित हैं | इसके अलावा ड्यूल सिम सपोर्ट और स्टेरियो स्पीकर का अनुभव इसे प्रतिदिन के इस्तेमाल के लिए और भी बेहतर बना देता है |
कीमत
भारत में इसकी कीमत लगभग ₹24,999 से ₹27,999 के बीच हो सकती है | इस प्राइस रेंज में यह फोन काफी मजबूत कॉम्पिटिशन देता है |
इसे भी पढ़े – OPPO K13 Turbo 5G इतना फास्ट फोन पहले कभी नहीं देखा! 7000mAh बैटरी और Turbo Speed से उड़ जाएगा दिमाग!

मेरा नाम Raja Sahani है | मैं हिंदी में टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन, और डिजिटल दुनिया से जुड़ी जानकारी साझा करता हूँ | मेरा उद्देश्य टेक्नोलॉजी को सरल हिंदी में सभी तक पहुँचाना है |
Pingback: ₹6,999 में इतना शानदार फोन? बड़ी कंपनियों की बढ़ी टेंशन itel A100C Launch - Tec Desi