Realme 12 Pro+ 5G vs Vivo V29 Pro 5G : अगर आप 2026 में एक ऐसा 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जो दिखने में प्रीमियम हो, कैमरा शानदार दे और परफॉर्मेंस भी दमदार हो, तो Realme 12 Pro+ 5G और Vivo V29 Pro 5G के बीच का मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा में है | दोनों ही फोन मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं लेकिन फीचर्स के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं | इस आर्टिकल में हम इन दोनों स्मार्टफोन्स को पूरी तरह समझेंगे ताकि आपको साफ पता चल जाए कि आपके लिए कौन सा फोन सही रहेगा |

डिजाइन
इन दोनों फोन के डिजाइन के बारे में बात करे तो Vivo V29 Pro 5G एक प्रीमियम और स्लिम लुक के साथ आता है, जिसे हाथ में पकड़ते ही आपको फ्लैगशिप फील मिलती है | इसका बैक पैनल ग्लास फिनिश के साथ आता है जो रोशनी में काफी आकर्षक लगता है | वहीं Realme 12 Pro+ 5G भी डिजाइन के मामले में पीछे नहीं है | इसमें लेदर फिनिश वाला बैक और गोल्डन कैमरा रिंग दी गई है, जो इसे एक अलग और यूनिक लुक देती है | Realme का डिजाइन थोड़ा बोल्ड और अलग है जबकि Vivo ज्यादा क्लासी और स्लीक लगता है |
डिस्प्ले
डिस्प्ले के मामले में दोनों फोन लगभग बराबरी पर खड़े दिखाई देते हैं | Realme 12 Pro+ 5G में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है | वहीं Vivo V29 Pro 5G में 6.78 इंच का AMOLED पैनल मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसकी ब्राइटनेस थोड़ी ज्यादा बेहतर मानी जाती है | इसका मतलब यह है कि आउटडोर यूज में Vivo का डिस्प्ले थोड़ा ज्यादा चमकदार और विजिबल रहेगा, लेकिन डेली यूज में दोनों का एक्सपीरियंस काफी स्मूद और शानदार है |
प्रोसेसर
अब बात करते है इसके प्रोसेसर के बारे मे तो Realme 12 Pro+ 5G में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और बैटरी एफिशिएंसी के साथ-साथ स्मूद परफॉर्मेंस भी देता है | दूसरी तरफVivo V29 Pro 5G में Dimensity 8200 प्रोसेसर मिलता है जो पावरफुल है और गेमिंग में थोड़ा ज्यादा बेहतर रिजल्ट देता है | अगर आप हैवी गेमिंग करते हैं तोVivo आपको थोड़ा बेहतर परफॉर्मेंस देगा, लेकिन नॉर्मल यूज और मल्टीटास्किंग में Realme भी बिल्कुल पीछे नहीं है |
रैम और स्टोरेज
Realme 12 Pro+ 5G vs Vivo V29 Pro 5G दोनों ही फोन रैम और स्टोरेज के मामले में शानदार ऑप्शन देते हैं, जिससे यूजर को स्मूद और लैग-फ्री एक्सपीरियंस मिलता है | Realme 12 Pro+ 5G में 8GB और 12GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज मिलता है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए काफी अच्छा है | वहीं Vivo V29 Pro 5G में भी 8GB और 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज दिया गया है, जिससे ज्यादा डेटा स्टोर करना आसान हो जाता है | दोनों फोन में वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे परफॉर्मेंस और बेहतर हो जाती है |
कैमरा Realme 12 Pro+ 5G vs Vivo V29 Pro 5G
कैमरा सेगमेंट में Realme 12 Pro+ 5G सबसे बड़ा गेम चेंजर बनकर सामने आता है | इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है | पेरिस्कोप लेंस की वजह से आपको 3x ऑप्टिकल जूम मिलता है जो इस प्राइस रेंज में बहुत ही कम देखने को मिलता है | दूसरी ओर Vivo V29 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है | Vivo का कैमरा पोर्ट्रेट और स्किन टोन में काफी अच्छा काम करता है, लेकिन जूम के मामले में Realme साफ तौर पर आगे निकल जाता है |
सेल्फी कैमरा की बात करें तो Vivo V29 Pro 5G यहां पर बाजी मारता है क्योंकि इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए शानदार है | Realme 12 Pro+ 5G में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है जो अच्छा है लेकिन Vivo जितना शार्प और डिटेल्ड आउटपुट नहीं देता |
बैटरी और चार्जर
बैटरी और चार्जिंग के मामले में दोनों फोन अपनी-अपनी ताकत दिखाते हैं | Realme 12 Pro+ 5G में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो पूरे दिन आराम से चल जाती है | वहीं Vivo V29 Pro 5G में 4600mAh की बैटरी मिलती है लेकिन इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो फोन को बहुत तेजी से चार्ज कर देता है | इसका मतलब यह है कि अगर आपको लंबी बैटरी लाइफ चाहिए तो Realme बेहतर है, लेकिन अगर आपको जल्दी चार्जिंग चाहिए तो Vivo आपके लिए सही रहेगा |
सॉफ्टवेयर
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Realme 12 Pro+ 5G Android 14 के साथ आता है जबकि Vivo V29 Pro 5G Android 13 पर आधारित है | लेटेस्ट एंड्रॉइड होने की वजह से Realme आपको ज्यादा अपडेट्स और नए फीचर्स का फायदा देता है, जो लंबे समय के लिए अच्छा माना जाता है |
कीमत Realme 12 Pro+ 5G vs Vivo V29 Pro 5G
Realme 12 Pro+ 5G और Vivo V29 Pro 5G की कीमत में साफ फर्क देखने को मिलता है | Realme 12 Pro+ 5G की शुरुआती कीमत लगभग ₹28,999 के आसपास रहती है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट करीब ₹33,000 तक जाता है | दूसरी तरफ Vivo V29 Pro 5G की शुरुआती कीमत लगभग ₹33,000 से शुरू होती है और इसका हाई वेरिएंट ₹39,999 तक पहुंच जाता है |
इसे भी पढ़े – ₹13,000 में ऐसा फोन? Samsung Galaxy M15 5G ने सबको चौंका दिया!

मेरा नाम Raja Sahani है | मैं हिंदी में टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन, और डिजिटल दुनिया से जुड़ी जानकारी साझा करता हूँ | मेरा उद्देश्य टेक्नोलॉजी को सरल हिंदी में सभी तक पहुँचाना है |
Pingback: 200MP कैमरा और 1TB स्टोरेज के साथ OPPO Find X9 Ultra ने मचाया तहलका!