Oneplus Nord CE5 5G : आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं रह गया है बल्कि लोगों की जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है | चाहे ऑनलाइन पढ़ाई करनी हो, गेम खेलना हो, सोशल मीडिया चलाना हो, फोटो क्लिक करनी हो या वीडियो बनानी हो, हर काम के लिए लोग ऐसा फोन चाहते हैं जो हर मामले में दमदार हो | इसी जरूरत को देखते हुए OnePlus ने अपना नया और पावरफुल स्मार्टफोन Oneplus Nord CE5 5G लॉन्च किया है जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स देने की कोशिश करता है |

डिजाइन
इसका डिजाइन ऐसा बनाया गया है कि इसे हाथ में लेते ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसी फील आती है | फोन का बैक पैनल काफी आकर्षक फिनिश के साथ आता है और कैमरा डिजाइन भी काफी स्टाइलिश लगता है | OnePlus ने इस फोन को युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है इसलिए इसका लुक काफी मॉडर्न दिखाई देता है | फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी हाथ में ज्यादा भारी महसूस नहीं होता और इसकी ग्रिप भी काफी अच्छी लगती है |
डिस्प्ले
अगर डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus Nord CE5 5G में 6.78 इंच बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है | सका डिस्प्ले इस फोन की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है क्योंकि वीडियो देखने, गेम खेलने और सोशल मीडिया चलाने का अनुभव काफी शानदार हो जाता है | AMOLED पैनल होने की वजह से इसमें कलर्स काफी ब्राइट और जीवंत दिखाई देते हैं | ब्लैक कलर काफी डीप दिखाई देता है जिससे मूवी देखने का मजा और बढ़ जाता है |
प्रोसेसर
इसमें MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर दिया गया है जो काफी दमदार माना जा रहा है | यह प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों से लेकर गेमिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे हैवी काम भी आसानी से संभाल सकता है | फोन में ऐप्स काफी तेजी से ओपन होते हैं और मल्टीटास्किंग करते समय भी ज्यादा लैग महसूस नहीं होता | अगर आप एक साथ कई ऐप्स चलाते हैं तो भी यह फोन स्मूद तरीके से काम करता है |
रैम और स्टोरेज
Oneplus Nord CE5 5G में 8GB RAM दी गई है जिससे फोन काफी स्मूद और तेज परफॉर्मेंस देता है | मल्टीटास्किंग करते समय कई ऐप्स एक साथ आसानी से चल जाते हैं और गेमिंग के दौरान भी ज्यादा लैग महसूस नहीं होता | यह स्मार्टफोन 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है जिसमें हजारों फोटो, वीडियो, गेम्स और फाइल्स आराम से सेव की जा सकती हैं। | फोन में फास्ट स्टोरेज टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे ऐप्स जल्दी ओपन होते हैं और डेटा ट्रांसफर की स्पीड भी शानदार मिलती है |
कैमरा
कैमरा की बात करें तो OnePlus Nord CE5 5G में 50MP Sony OIS कैमरा दिया गया है | OIS यानी Optical Image Stabilization की वजह से फोटो काफी स्टेबल और क्लियर आती हैं | इसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है जो पोर्ट्रेट फोटो में अच्छा बैकग्राउंड ब्लर देता है | दिन के समय यह फोन शानदार डिटेल्स और नैचुरल कलर्स के साथ फोटो क्लिक करता है | वहीं फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है जो वीडियो कॉलिंग, सोशल मीडिया और सेल्फी के लिए शानदार क्वालिटी प्रदान करता है |
बैटरी और चार्जर
Oneplus Nord CE5 5G में 7100mAh की बड़ी और पावरफुल बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक शानदार बैकअप देने में सक्षम है | यह बैटरी सामान्य इस्तेमाल में आसानी से डेढ़ से दो दिन तक चल सकती है | गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और मल्टीटास्किंग के दौरान भी बैटरी जल्दी खत्म नहीं होती | फोन में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है जिससे इतनी बड़ी बैटरी भी बहुत तेजी से चार्ज हो जाती है | कंपनी इसके साथ फास्ट चार्जर और USB Type-C केबल भी देती है जिससे कुछ ही मिनटों की चार्जिंग में घंटों तक फोन इस्तेमाल किया जा सकता है |
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें 5G सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C जैसे सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं | फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है जो काफी तेजी से काम करता है | फेस अनलॉक फीचर भी काफी स्मूद तरीके से काम करता है |
कीमत
अगर आपका बजट लगभग 25 हजार रुपये के आसपास है और आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, शानदार गेमिंग, अच्छा कैमरा, प्रीमियम डिजाइन और स्मूद परफॉर्मेंस मिले तो Oneplus Nord CE5 5g आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है |
इसे भी पढ़े – ₹6,999 में इतना शानदार फोन? बड़ी कंपनियों की बढ़ी टेंशन itel A100C Launch

मेरा नाम Raja Sahani है | मैं हिंदी में टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन, और डिजिटल दुनिया से जुड़ी जानकारी साझा करता हूँ | मेरा उद्देश्य टेक्नोलॉजी को सरल हिंदी में सभी तक पहुँचाना है |
Pingback: iPhone छोड़ लोग खरीद रहे OnePlus 13R 5G! फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश - Tec Desi