Best Phone Under 7000 (2026) : ₹7,000 से कम में मिलने वाले सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन

अगर इस समय ₹7,000 के बजट में एक ऑलराउंडर फोन की बात करें, तो Redmi A5 सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है | Xiaomi ने इस फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया है जो बहुत कम बजट में बड़ी डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं |

फोन का डिजाइन काफी प्रीमियम लगता है। पीछे की तरफ दिया गया कैमरा मॉड्यूल इसे महंगे स्मार्टफोन जैसा लुक देता है | पहली नजर में शायद ही कोई कहे कि यह ₹7,000 से कम कीमत का फोन है |

Best Phone Under 7000

Best Phone Under 7000
Best Phone Under 7000

Redmi A5 Display

Redmi A5 में 6.88-इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले दी गई है | इसकी सबसे बड़ी खासियत 120Hz Refresh Rate है, जो इस बजट में कम ही देखने को मिलती है | अगर आप Instagram, Facebook, YouTube Shorts या Chrome Browser का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो स्क्रॉलिंग काफी स्मूद महसूस होती है |

Redmi A5 Performance

फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है जो सामान्य उपयोग के लिए पर्याप्त है | WhatsApp, Facebook, Instagram, Telegram, YouTube और Google Chrome जैसे ऐप्स आसानी से चलते हैं |

अगर आप मल्टीटास्किंग करते हैं, तब भी फोन सामान्य उपयोग में अच्छा अनुभव देता है | हालांकि BGMI, Call of Duty या Genshin Impact जैसे भारी गेम्स खेलने वालों के लिए यह फोन नहीं बनाया गया है |

Redmi A5 Camera

फोन में 32MP AI Rear Camera मिलता है | दिन की रोशनी में कैमरा अच्छी फोटो क्लिक करता है | फोटो में रंग प्राकृतिक दिखाई देते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए क्वालिटी पर्याप्त रहती है | सेल्फी के लिए 8MP कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और सामान्य सेल्फी के लिए अच्छा काम करता है |

Redmi A5 Battery

Redmi A5 की सबसे बड़ी ताकत इसकी 5200mAh बैटरी है इतना पॉवरफुल बैटरी होने के कारण यह फोन आसानी से पुरे दिन तक चल सकता है और इसके साथ में 15W Fast Charging की मदद से फोन अपेक्षाकृत जल्दी चार्ज हो जाता है |

हमारा फैसला

अगर आप लोगो का बजट 7000 है तो आप लोगो को ऐसा फोन चाहिए जो रोजमर्रा के सभी काम आराम से कर सके, तो Redmi A5 सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है | इसकी बड़ी स्क्रीन, अच्छी बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस इसे इस बजट का वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोन बनाती है |

Best Phone Under 7000
Best Phone Under 7000

2.POCO C71 – बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन

अगर आप अभी ऐसा स्मार्टफोन खोज रहे है जिसमे बड़ी डिस्प्ले, लंबा बैटरी बैकअप और स्टाइलिश डिजाइन मिले | तो POCO C71 आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए | यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और सामान्य उपयोग के लिए नया फोन खरीदना चाहते हैं |

POCO C71 Display

इसके डिस्प्ले के बारे में बात करे तो इस फोन कि सबसे बड़ी खासियत इसका 6.88 इंच का डिस्प्ले है | अगर आप YouTube, Facebook, Instagram Reels या OTT कंटेंट ज्यादा देखते हैं, तो बड़ी स्क्रीन का फायदा साफ दिखाई देता है | 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग को स्मूद बनाता है और फोन ज्यादा रिस्पॉन्सिव महसूस होता है |

POCO C71 Camera

इस फोन के कैमरा के बारे में बात करे तो इसमें POCO C71 में 32MP AI रियर कैमरा दिया गया है जो इस प्राइस रेंज में अच्छी फोटो क्वालिटी देने की कोशिश करता है | दिन के समय कैमरा अच्छी डिटेल और नेचुरल कलर कैप्चर करता है | इसके फ्रंट कैमरा के बारे बात करे तो इसमें 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है, जिससे वीडियो कॉलिंग और सामान्य सेल्फी आसानी से ली जा सकती है |

POCO C71 Battery And Charger

इस फोन के बैटरी के बारे में बात करे तो इसमें भी 5200mAh कि बैटरी दी गई है जो सामान्य उपयोग में पूरा दिन आराम से चल जाती है | अगर आप लोग सिर्फ कॉलिंग, यूट्यूब, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, तो एक बार चार्ज करने पर 1 से 1.5 दिन तक बैटरी बैकअप मिल सकता है | इसके साथ इसमें बहुत ही पॉवरफुल चार्जर भी दिया गया है जो 15W Fast Charging है |

हमारा फैसला Best Phone Under 7000

अगर आपका बजट ₹7,000 के आसपास है और आपको बड़ी स्क्रीन, शानदार बैटरी और अच्छा डिजाइन चाहिए, तो POCO C71 सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक है | यह खासतौर पर स्टूडेंट्स, पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स और सामान्य इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है |

Best Phone Under 7000
Best Phone Under 7000

3.LAVA Yuva Star 2 Display

इस फोन में 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो वीडियो देखने और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए पर्याप्त है | बड़ी स्क्रीन की वजह से ऑनलाइन क्लास और वेब ब्राउज़िंग का अनुभव भी बेहतर रहता है इसी के साथ में इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग को सामान्य 60Hz डिस्प्ले की तुलना में ज्यादा स्मूद बनाता है |

LAVA Yuva Star 2 Performance

यह फोन सामान्य उपयोग के लिए बनाया गया है | WhatsApp, YouTube, Facebook, Instagram, Google Chrome और UPI ऐप्स बिना किसी परेशानी के चलते हैं |

अगर आप Heavy Gaming नहीं करते हैं, तो इसकी परफॉर्मेंस आपको अच्छी लगेगी | साथ ही Lava का साफ Android इंटरफेस फोन को लंबे समय तक स्मूद बनाए रखने में मदद करता है |

LAVA Yuva Star 2 Camera

फोन का AI कैमरा दिन की रोशनी में ठीक-ठाक फोटो क्लिक करता है | सामान्य फोटोग्राफी और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग के लिए कैमरा पर्याप्त है | फ्रंट कैमरा वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग के लिए अच्छा काम करता है |

LAVA Yuva Star 2 Battery

फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में आसानी से पूरा दिन निकाल देती है | अगर आप ज्यादा गेमिंग नहीं करते हैं, तो बैटरी बैकअप काफी संतोषजनक रहेगा |

हमारी राय Best Phone Under 7000

अगर पूरे आर्टिकल का निष्कर्ष निकाला जाए, तो ₹7,000 के अंदर Redmi A5 सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर स्मार्टफोन साबित होता है | इसमें बड़ी और स्मूद डिस्प्ले, दमदार बैटरी, अच्छा कैमरा और रोजमर्रा के उपयोग के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिलती है | वहीं, अगर आपकी पहली प्राथमिकता लंबा बैटरी बैकअप है, तो POCO C71 एक शानदार विकल्प है, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आसानी से साथ देता है | भारतीय ब्रांड पसंद करने वाले यूजर्स के लिए Lava Yuva Star 2 अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें क्लीन Android अनुभव, आकर्षक डिजाइन और संतुलित परफॉर्मेंस मिलती है |

इसे भी पढ़े – ₹25,000 में मिल रहे हैं DSLR जैसी फोटो लेने वाले ये 5 शानदार स्मार्टफोन, कैमरा देखकर रह जाएंगे हैरान! Best Camera Phone Under 25000​
इसे भी पढ़े – Vivo vs Realme : ₹15,000 के बजट में कौन देता है ज्यादा वैल्यू?

1 thought on “Best Phone Under 7000 (2026) : ₹7,000 से कम में मिलने वाले सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन”

  1. Pingback: 12 हजार से कम में ऐसा 5G फोन नहीं मिलेगा! Infinix Note 50x 5G ने सबको चौंकाया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top