Realme C63 5G : आज के समय में हर कोई ऐसा स्मार्टफोन चाहता है जो दिखने में स्टाइलिश हो, परफॉर्मेंस में तेज हो, बैटरी लंबी चले और कैमरा भी शानदार हो | लेकिन जब बजट सीमित होता है तो लोगों को समझ नहीं आता कि कौन-सा फोन सही रहेगा | ऐसे में Realme ने अपना धांसू स्मार्टफोन Realme C63 5G लॉन्च किया है | जिसने कम कीमत में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है | यह फोन उन लोगों के लिए खास है जो पहली बार 5G दुनिया में कदम रखना चाहते हैं या फिर कम बजट में एक भरोसेमंद और स्टाइलिश फोन खरीदना चाहते हैं | आइये जानते है इसके सभी फीचर के बारे |

डिजाइन
आजकल लोग सिर्फ फीचर्स नहीं देखते, बल्कि फोन का लुक भी बहुत मायने रखता है | Realme C63 5G इसी बात को ध्यान में रखकर बनाया गया है | फोन की बैक डिजाइन काफी यूनिक और प्रीमियम लगती है | कैमरा मॉड्यूल भी बहुत शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है, जो फोन को महंगे स्मार्टफोन जैसा लुक देता है |
फोन हाथ में पकड़ने पर काफी हल्का महसूस होता है और लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी हाथों में ज्यादा वजन महसूस नहीं होता | फोन हाथ में पकड़ने पर काफी हल्का महसूस होता है और लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी हाथों में ज्यादा वजन महसूस नहीं होता |
डिस्प्ले
इसके डिस्प्ले के बारे में बात करे तो इसमें में बड़ी 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है | बड़ी स्क्रीन होने की वजह से वीडियो देखने, गेम खेलने और सोशल मीडिया चलाने का मजा दोगुना हो जाता है | अगर आप YouTube पर वीडियो देखते हैं, रील्स स्क्रॉल करते हैं या ऑनलाइन क्लास लेते हैं तो यह फोन शानदार अनुभव देता है |
डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी काफी अच्छी है, जिससे बाहर धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है | रंग काफी नेचुरल दिखाई देते हैं और वीडियो देखते समय स्क्रीन काफी स्मूद महसूस होती है | कम बजट में इतनी बड़ी स्क्रीन मिलना अपने आप में एक बड़ी बात है |
प्रोसेसर
Realme C63 5G इसके प्रोसेसर के बारे मे बात करे तो इस फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G सपोर्ट के साथ आता है | यह प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों को काफी आसानी से संभाल लेता है | चाहे आप गेम खेल रहे हों, मल्टीटास्किंग कर रहे हों या सोशल मीडिया इस्तेमाल कर रहे हों, फोन स्मूद तरीके से काम करता है | कई लोग बजट फोन में हैंग होने की समस्या से परेशान रहते हैं, लेकिन Realme C63 5G इस मामले में काफी अच्छा प्रदर्शन करता है |
रैम और स्टोरेज
आजकल मोबाइल में ज्यादा RAM और स्टोरेज होना बहुत जरूरी हो गया है | Realme C63 5G में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिससे फोन काफी तेज काम करता है | आप इसमें हजारों फोटो, वीडियो और ऐप्स स्टोर कर सकते हैं | अगर आप ज्यादा फोटो क्लिक करते हैं या मोबाइल में वीडियो डाउनलोड करके रखते हैं तो भी आपको स्टोरेज की कमी महसूस नहीं होगी | बड़ी स्टोरेज होने की वजह से फोन लंबे समय तक आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है |
कैमरा
Realme C63 5G में 32MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो अच्छी रोशनी में शानदार फोटो क्लिक करता है | फोटो में डिटेल काफी अच्छी दिखाई देती है और रंग भी नेचुरल आते हैं | अगर आप सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करना पसंद करते हैं तो यह कैमरा आपको जरूर पसंद आएगा | पोर्ट्रेट मोड में भी बैकग्राउंड ब्लर इफेक्ट अच्छा मिलता है | कैमरा AI सपोर्ट के साथ आता है, जिसकी वजह से फोटो और बेहतर दिखाई देती है |
फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जिससे सेल्फी काफी अच्छी आती है | वीडियो कॉलिंग के दौरान भी कैमरा अच्छी क्वालिटी देता है | गर आप Instagram Reels बनाते हैं या WhatsApp वीडियो कॉल करते हैं तो यह कैमरा आपको संतुष्ट करेगा |
बैटरी और चार्जर
फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो सामान्य इस्तेमाल में पूरा दिन आसानी से निकाल देती है | अगर आप लगातार वीडियो देखते हैं या गेम खेलते हैं तब भी बैटरी काफी अच्छा बैकअप देती है | Realme ने इस फोन के साथ चार्जर भी बॉक्स में दिया है, जो यूजर्स के लिए बड़ी अच्छी बात है | कई कंपनियां अब बॉक्स में चार्जर नहीं देतीं, लेकिन Realme ने ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखा है |
कनेक्टिविटी
Realme C63 5G कई 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है, जिससे भारत में ज्यादातर नेटवर्क पर अच्छी स्पीड मिल सकती है | इसके अलावा फोन में Wi‑Fi, Bluetooth, GPS, USB Type‑C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे जरूरी फीचर्स भी दिए गए हैं |
कीमत
Realme C63 5G की कीमत भारतीय बाजार में इसे बजट 5G स्मार्टफोन की रेस में काफी मजबूत बनाती है | यह फोन लगभग ₹10,999 से ₹11,999 के बीच देखने को मिलता है, हालांकि ऑफर और बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत और कम हो सकती है | इस कीमत में 8GB RAM, 128GB स्टोरेज, 5000mAh बैटरी, 32MP कैमरा और 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलना इसे काफी खास बनाता है |
इसे भी पढ़े – Vivo Y400 5G ने मचाया धमाल! 6000mAh बैटरी और 90W चार्जिंग ने सबको चौंकाया

मेरा नाम Raja Sahani है | मैं हिंदी में टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन, और डिजिटल दुनिया से जुड़ी जानकारी साझा करता हूँ | मेरा उद्देश्य टेक्नोलॉजी को सरल हिंदी में सभी तक पहुँचाना है |
Pingback: Realme P3 5G vs CMF Phone 2 Pro: कौन सा 5G स्मार्टफोन है पैसे वसूल? पूरी तुलना हिंदी में