₹25,000 में आया ऐसा Gaming Monster, सब फोन फेल! Infinix GT 30 Pro 5G

Infinix GT 30 Pro 5G आज के समय में मिड-रेंज सेगमेंट का एक ऐसा स्मार्टफोन बन चुका है जिसने खासकर गेमिंग यूजर्स के बीच काफी तेजी से लोक प्रिय हासिल की है | यह फोन सिर्फ नॉर्मल डिवाइस नहीं है बल्कि इस फ़ोन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर को कम कीमत में फ्लैगशिप जैसा एक्सपीरियंस मिले | अगर कोई यूजर गेमिंग, परफॉर्मेंस और स्टाइल तीनों चीजों को एक साथ चाहता है तो यह फोन उसे काफी हद तक संतुष्ट कर सकता है |

Infinix GT 30 Pro 5G
Infinix GT 30 Pro 5G

डिजाइन

इसके डिजाइन के बारे में बात करे तो इस फोन का डिजाइन सबसे पहले ध्यान खींचता है क्योंकि इस फोन मे Cyber Mecha 2.0 डिजाइन दिया गया है जिसमें बैक साइड पर customizable LED लाइट्स मिलती हैं जो नोटिफिकेशन और गेमिंग के दौरान जलती हैं और एकदम उनिक फिल देता है इस फोन का बॉडी साइज लगभग 163.7×75.8×7.99mm है और इसका वजन करीब 188 ग्राम है | जिससे यह फोन हाथ में प्रीमियम और हल्का महसूस होता है और यह फोन पानी और धुल से बहुत सुरक्षित रहती है |

डिस्प्ले

Infinix GT 30 Pro 5G इसके डिस्प्ले के बारे मे बात करे तो इसमें 6.78 इंच का बड़ा AMOLED पैनल दिया गया है जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आता है और इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक जाता है | जिससे स्क्रीन बहुत स्मूथ और फ्लूइडी लगती है इसमें 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है जिससे बहुत तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है और 100% DCI-P3 कलर सपोर्ट होने से वीडियो और गेम्स में कलर काफी रिच नजर आते हैं | सके साथ Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है जो स्क्रीन को स्क्रैच और डैमेज से बचाता है |

प्रोसेसर

Infinix GT 30 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8350 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है यह प्रोसेसर तेज स्पीड, बेहतर पावर एफिशिएंसी और स्मूद गेमिंग अनुभव देता है, जिससे मल्टीटास्किंग और हाई-ग्राफिक्स गेम्स बिना लैग आसानी से चलते हैं |

रैम और स्टोरेज

इस Infinix GT 30 Pro 5G फोन में 8GB और12GB रैम के ऑप्शन मिलते हैं, जो हेवी मल्टीटास्किंग और गेमिंग के दौरान भी शानदार परफॉर्मेंस देते हैं | इसके साथ वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर रैम को और बढ़ाया जा सकता है | स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसमें बड़ी फाइल्स, ऐप्स और हाई-ग्राफिक्स गेम्स आसानी से स्टोर किए जा सकते हैं, जिससे स्पेस की कोई कमी महसूस नहीं होती |

कैमरा

Infinix GT 30 Pro 5G का कैमरा ऐसा है जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल में आपको निराश नहीं करता | इसमें 108MP का मेन कैमरा दिया गया है जो दिन के समय काफी साफ, शार्प और नेचुरल फोटो खींचता है, खासकर जब लाइट अच्छी हो | फोटो में डिटेल्स अच्छी आती हैं और कलर ओवर-एडिटेड नहीं लगते, जिससे तस्वीरें असली जैसी दिखती हैं | साथ में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है, जो ग्रुप फोटो या बड़े सीन कैप्चर करने में काम आता है | फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बढ़िया काम करता है | कुल मिलाकर, यह कैमरा गेमिंग फोन होने के बावजूद डेली यूज़ के लिए एक अच्छा बैलेंस ऑफर करता है |

बैटरी और चार्जर

Infinix GT 30 Pro 5G इस फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर आराम से पूरा दिन निकाल देती है | अगर आप गेमिंग करते हैं, वीडियो देखते हैं या सोशल मीडिया ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तब भी यह फोन बार-बार चार्ज करने की जरूरत महसूस नहीं होने देता | चार्जिंग की बात करें तो इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और समय की बचत होती है | खास बात यह है कि इसमें30W वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है, जो इस कीमत में कम ही देखने को मिलती है |

कनेक्टिविटी

Infinix GT 30 Pro 5G में कनेक्टिविटी के मामले में आपको एकदम लेटेस्ट और फ्यूचर-रेडी फीचर्स मिलते हैं | इसमें 5G नेटवर्क सपोर्ट दिया गया है, जिससे इंटरनेट स्पीड काफी तेज मिलती है और स्ट्रीमिंग या ऑनलाइन गेमिंग बिना रुकावट के होती है | इसके साथ WiFi 6 का सपोर्ट मिलता है, जो स्टेबल और तेज कनेक्शन देता है | Bluetooth 5.4 की मदद से आप वायरलेस डिवाइसेस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं | फोन में NFC फीचर भी दिया गया है, जिससे कॉन्टैक्टलेस पेमेंट आसान हो जाता है | इसके अलावा USB Type-C पोर्ट और GPS सपोर्ट भी मौजूद है |

कीमत

Infinix GT 30 Pro 5G की कीमत को देखकर साफ समझ आता है कि कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया है जो कम बजट में ज्यादा पावर चाहते हैं | भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹25,000 के आसपास रखी गई है, जबकि ज्यादा रैम वाला वेरिएंट ₹30,000 के करीब पहुंच जाता है | इस रेंज में यह फोन अपने फीचर्स के हिसाब से काफी मजबूत दिखाई देता है, क्योंकि इसमें गेमिंग, डिजाइन और परफॉर्मेंस तीनों का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है |

इसे भी पढ़े – बहुत ही कम कीमत में धांसू 5G फोन जाने फीचर्स! Vivo T1 Pro 5G

1 thought on “₹25,000 में आया ऐसा Gaming Monster, सब फोन फेल! Infinix GT 30 Pro 5G”

  1. Pingback: Xiaomi 17T Pro Full Review : iPhone को टक्कर देने आया ये धांसू स्मार्टफोन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top