Poco X6 Pro Vs iQOO Neo 9 : आज के समय में अगर कोई लोग नया फोन खरीदने के सोचता है तो उसके सामने कई अच्छे आप्शन रहते है | खासकर मिड रेंज सेगमेंट में कंपनियां लगातार ऐसे फोन लॉन्च कर रही हैं जिनमें दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी दी जा रही है | Poco X6 Pro Vs iQOO Neo 9 भी ऐसे ही दो स्मार्टफोन हैं जिनकी चर्चा काफी ज्यादा हो रही है | ये दोनों फोन खाकर उन यूजर के लिए बनाया गया है जो तेज परफॉर्मेंस और अच्छा कैमरा चाहते हैं | ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि इन दोनों में से कौन सा फोन ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है |

डिजाइन Poco X6 Pro Vs iQOO Neo 9
इसके डिजाइन के बारे में बात करे तो Poco X6 Pro का लुक काफी आकर्षक रखा गया है फोन के बैक साइड पर मिलने वाला फिनिश इसे थोड़ा अलग और स्टाइलिश बनाता है | फोन हाथ में पकड़ने पर हल्का महसूस होता है और इसकी बॉडी भी मजबूत लगती है |
वही दूसरी तरफ iQOO Neo 9 का डिजाइन थोड़ा ज्यादा प्रीमियम फील देता है इसका बैक पैनल काफी साफ और स्लीक दिखाई देता है जिससे फोन देखने में काफी शानदार लगता है | कुल मिलाकर कहा जाए तो डिजाइन के मामले में दोनों फोन अच्छे हैं लेकिन iQOO Neo 9 थोड़ा ज्यादा प्रीमियम अनुभव देता है |
डिस्प्ले
अब अगर इसके डिस्प्ले के बारे में बात करे तो Poco X6 Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है | इस डिस्प्ले की वजह से स्क्रीन काफी स्मूद महसूस होती है और वीडियो देखने का अनुभव भी अच्छा रहता है | इसमें 1.5K रेजोल्यूशन दिया गया है जिससे कलर काफी शार्प और साफ दिखाई देते हैं |
Poco X6 Pro Vs iQOO Neo 9
वहीं iQOO Neo 9 में भी 6.78 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है | इसकी स्क्रीन काफी ब्राइट और स्मूद मानी जाती है जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है | डिस्प्ले के मामले में दोनों फोन शानदार हैं लेकिन iQOO Neo 9 का रिफ्रेश रेट थोड़ा ज्यादा होने की वजह से यह थोड़ा आगे नजर आता है |
प्रोसेसर
अब इसके प्रोसेसर के बारे में बात करे तो Poco X6 Pro में MediaTek Dimensity 8300 Ultra प्रोसेसर दिया गया है जो काफी पावरफुल माना जाता है | यह प्रोसेसर हाई स्पीड परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है और इसमें गेमिंग भी काफी स्मूद तरीके से की जा सकती है |
वही दुसरे तरफ iQOO Neo 9 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है जो फ्लैगशिप लेवल का चिपसेट माना जाता है | यह प्रोसेसर काफी तेज और पावरफुल है और भारी गेम्स भी आसानी से चला सकता है परफॉर्मेंस के मामले में iQOO Neo 9 थोड़ा ज्यादा मजबूत माना जाता है |
रैम और स्टोरेज
इन दोनों फोन के रैम और स्टोरेज के बारे में बात करे तो Poco X6 Pro में 8GB और 12GB RAM के विकल्प मिलते हैं जिससे मल्टीटास्किंग करना आसान हो जाता है | इससे बहुत ही साफ चलता है फोन अब इसके स्टोरेज के बारे में बताये तो इसमें तो 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है |
वही iQOO Neo 9 में 8GB, 12GB और 16GB RAM के विकल्प मिलते हैं और स्टोरेज भी ज्यादा देखने को मिलता है ज्यादा RAM होने की वजह से यह फोन भारी ऐप्स और गेम्स को बेहतर तरीके से संभाल सकता है | इस स्मार्टफोन के स्टोरेज के बारे में बताये तो इसमें में भी 256GB स्टोरेज दिया गया है | इसमें ज्यादा RAM होने की वजह से यह फोन भारी ऐप्स और गेम्स को बेहतर तरीके से संभाल सकता है |
कैमरा
कैमरा की बात करें तो Poco X6 Pro में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है | यह कैमरा सेटअप दिन के समय अच्छी फोटो क्लिक करने में सक्षम है और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी ठीक माना जाता है |
वहीं iQOO Neo 9 में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX920 मेन कैमरा दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है | इस कैमरे की खास बात यह है कि फोटो में डिटेल और कलर काफी नेचुरल दिखाई देते हैं अगर कैमरा की तुलना की जाए तो iQOO Neo 9 का कैमरा थोड़ा ज्यादा बेहतर माना जाता है |
बैटरी और चार्जर
इसके बैटरी और चार्जर के बारे में बात करे तो Poco X6 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है | यह बैटरी सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन आराम से चल सकती है और फास्ट चार्जिंग की वजह से फोन जल्दी चार्ज भी हो जाता है |
वहीं iQOO Neo 9 में 5160mAh की बैटरी दी गई है जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है इतनी तेज चार्जिंग की वजह से फोन बहुत कम समय में चार्ज हो जाता है | बैटरी और चार्जिंग के मामले में iQOO Neo 9 थोड़ा ज्यादा प्रभावशाली नजर आता है |
कीमत Poco X6 Pro Vs iQOO Neo 9
अगर कीमत की बात की जाए तो Poco X6 Pro की कीमत भारत में लगभग 26,000 रुपये के आसपास से शुरू होती है | वहीं iQOO Neo 9 की कीमत लगभग 35,000 रुपये के आसपास बताई जाती है | कीमत में अंतर होने की वजह से Poco X6 Pro बजट में एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है |
कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो Poco X6 Pro उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो कम कीमत में अच्छा प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले और संतुलित फीचर्स चाहते हैं वहीं iQOO Neo 9 उन लोगों के लिए बेहतर माना जा सकता है जो ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस, बेहतर कैमरा और बहुत तेज चार्जिंग चाहते हैं | दोनों स्मार्टफोन अपने-अपने सेगमेंट में अच्छे हैं और यूजर अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इनमें से किसी एक को चुन सकता है |
इसे भी पढ़े – Realme P4 Lite 5G Review :₹12,999 में आया Realme का नया 5G फोन, 7000mAh बैटरी से मचा तहलका
इसे भी पढ़े – नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च! DSLR कैमरा जैसा और 7000mAh बैटरी से मचा रहा तहलका Motorola Edge 70 Fusion

मेरा नाम Raja Sahani है | मैं हिंदी में टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन, और डिजिटल दुनिया से जुड़ी जानकारी साझा करता हूँ | मेरा उद्देश्य टेक्नोलॉजी को सरल हिंदी में सभी तक पहुँचाना है |
Pingback: सिर्फ ₹25,000 में 200MP कैमरा वाला धांसू 5G फोन, फीचर्स जानकर दंग रह जाएंगे Redmi Note 13 Pro 5G - Tec Desi