Realme P4 Lite 5G Review :₹12,999 में आया Realme का नया 5G फोन, 7000mAh बैटरी से मचा तहलका

स्मार्टफोन बाजार में Realme लगातार नए-नए डिवाइस लॉन्च कर रहा है और इसी कड़ी में कंपनी ने अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G Review पेश किया है | यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो कम कीमत में मजबूत बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं | आज के समय में लोग ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो पूरे दिन आसानी से चल सके, गेमिंग और वीडियो देखने में स्मूद हो और साथ ही 5G कनेक्टिविटी भी दे |Realme P4 Lite 5G में कंपनी ने इन सभी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई शानदार फीचर्स दिए हैं | आइए इस स्मार्टफोन के सभी फीचर्स को विस्तार से जानते हैं |

Realme P4 Lite 5G Review
Realme P4 Lite 5G Review

डिजाइन

इसके डिजाइन के बारेमें बात करे तो Realme P4 Lite 5G का डिजाइन काफी आकर्षक और मॉडर्न रखा गया है | फोन के बैक पैनल में ग्लॉसी फिनिश दी गई है जो इसे प्रीमियम लुक देती है | फोन के किनारे हल्के कर्व्ड हैं जिससे इसे हाथ में पकड़ना आरामदायक लगता है | लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी यह भारी महसूस नहीं होता | फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो बहुत तेज़ी से फोन अनलॉक कर देता है | इसके अलावा फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है जिससे यूजर आसानी से फोन को सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल कर सकता है |

डिस्प्ले Realme P4 Lite 5G Review

Realme P4 Lite 5G में 6.7 इंच का बड़ा IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है इसका रेजोल्यूशन HD+ है जिससे स्क्रीन पर कंटेंट साफ और रंगीन दिखाई देता है | इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है | इसके इतना रिफ्रेश रेट कि बजह से यह फोन काफी स्मूथ और गेमिंग का अनुभव बहुत बेहतर होता है और विडियो देखने में बहुत मजा आता है | डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी अच्छी है जिससे बाहर धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है |

प्रोसेसर Realme P4 Lite 5G Review

इसके प्रोसेसर के बारे में बात करे तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है | यह एक 5G चिपसेट है जो प्रतिदिन के कामों के लिए काफी अच्छा माना जाता है | इस प्रोसेसर के मदद से आप लोग आसानी से सोशल मिडिया का आसानी से इस्तमाल कर सकते है और विडियो देख सकते है, इंटरनेट ब्राउज़ कर सकते हैं, हल्की गेमिंग कर सकते हैं, फोन में गेमिंग के दौरान भी ज्यादा लैग देखने को नहीं मिलता |

रैम और स्टोरेज

इसमें में कई RAM और स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं संभावित तौर पर यह स्मार्टफोन 4GB RAM + 64GB स्टोरेज, 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और6GB RAM + 128GB स्टोरेज जैसे ऑप्शन में है | ज्यादा RAM होने से फोन की परफॉर्मेंस स्मूथ रहती है और मल्टीटास्किंग करते समय ऐप्स तेजी से काम करते हैं | वहीं ज्यादा स्टोरेज होने से फोटो, वीडियो और ऐप्स को सेव करने में आसानी होती है | अगर किसी यूजर को ज्यादा स्पेस की जरूरत पड़े तो माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को और भी बढ़ाया जा सकता है | जिससे फोन लंबे समय तक आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है |

कैमरा Realme P4 Lite 5G Review

इस स्मार्टफ़ोन के कैमरा के बारे में बात किया जाये तो यह फोन कैमरा के मामले में Realme P4 Lite 5G एक अच्छा अनुभव देने की कोशिश करता है | फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है | इसके रियर कैमरा के बारे में बाताये तो इसमें 13MP का दिया गया है और इसमें Ai सेंसर भी दिया गया है | मुख्य कैमरा अच्छी रोशनी में अच्छी फोटो क्लिक करता है | इस फोन में कई सारे फीचर मिलते है जैसे HDR, Portrait Mode, Night Mode इन फीचर्स की मदद से फोटो को और बेहतर बनाया जा सकता है | इसके फ्रंट कैमरा के बारे में बताये तो इस फोन के सामने 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है | यह कैमरा वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए ठीक काम करता है |

बैटरी और चार्जर

Realme P4 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है | आज के समय में इतनी बड़ी बैटरी वाले फोन बहुत कम देखने को मिलते हैं | इस बैटरी की मदद से आप लोग इस फोन को पुरे दिन तक आराम से चला सकते है और सामान्य उपयोग में डेढ़ से दो दिन तक बैटरी चल सकती है | जो लोग ज्यादा वीडियो देखते हैं या गेम खेलते हैं उनके लिए भी यह बैटरी काफी अच्छी साबित हो सकती है | इसके साथ में इस फोन को चार्ज करने के लिये 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है | इसकी मदद से फोन को कुछ ही समय में चार्ज किया जा सकता है |

सॉफ्टवेर Realme P4 Lite 5G Review

इस फोन में Android 14 आधारित Realme UI पर चलता है | यह यूजर इंटरफेस काफी स्मूद और आसान है | इसमें कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं जैसे – स्मार्ट साइडबार, गेम मोड, डार्क मोड, ऐप क्लोन और स्क्रीन रिकॉर्डिंग ये सभी फीचर्स फोन के इस्तेमाल को और आसान बनाते हैं |

कनेक्टिविटी

Realme P4 Lite 5G Review में कई कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं जो इसमें प्रतिदिन के कामो में के लिए काफी उपयोगी है इस स्मार्टफोन में 5G नेटवर्क सपोर्ट मिलने की उम्मीद है | जिससे यूजर्स को तेज इंटरनेट स्पीड का अनुभव मिल सकता है | इसके अलावा फोन में4G LTE, WiFi, Bluetooth और GPS जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं, जो कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाते हैं | चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया जा सकता है |

कीमत Realme P4 Lite 5G Review

अगर कीमत की बात करें तो Realme ने इस फोन को बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है | इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹12,999 के आसपास हो सकती है | इस कीमत में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और स्मूद डिस्प्ले मिलना इसे एक अच्छा विकल्प बनाता है |

इसे भी पढ़े – नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च! DSLR कैमरा जैसा और 7000mAh बैटरी से मचा रहा तहलका Motorola Edge 70 Fusion

1 thought on “Realme P4 Lite 5G Review :₹12,999 में आया Realme का नया 5G फोन, 7000mAh बैटरी से मचा तहलका”

  1. Pingback: Poco X6 Pro Vs iQOO Neo 9 : ₹30,000 के बजट में कौन सा फोन है सबसे दमदार - Tec Desi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top