Oneplus 11 5G : आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कालिंग और मैसेजिंग के लिए नहीं रह गया है | लोग अब ऐसा स्मार्टफोन चाहते है जिसमे बहुत शानदार कैमरा, दमदार प्रोसेसर , बैटरी बैकअप ज्यादा हो | इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए oneplus ने अपना एक बेहद पावरफुल स्मार्टफोन पेश किया है जिसमें फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स दिए गए हैं | आइए जानते है इसके सभी फीचर के बारे मे इस आर्टिकल में |

डिजाइन
Oneplus 11 5G इसके डिजाइन के बारे में बार करे तो यह फोन डिजाइन के मामले में काफी अच्छा है | कंपनी ने इसमें ऐसा लुक दिया है जो पहली नजर में फ्लैगशिप फोन लगता है | फोन के बेक पैनल में ग्लास फिनिश के साथ आता है | जिससे यह फोन हाथ में लेने से काफी प्रीमियम महसूस होता है | इसकी बिल्ड क्वालिटी बहुत मजबूत दिया गया है | इस फोन की सबसे बड़ी खास बात इसका राउंड शेप कैमरा मॉड्यूल है जो बेक की तरफ दिया गया है |
डिस्प्ले
Oneplus 11 5G अगर डिस्प्ले की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का बड़ा और शानदार AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो देखने में बेहद प्रीमियम लगता है | इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है जिससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद हो जाती है | फोन में QHD रेजोल्यूशन दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 3216 x 1440 पिक्सल है | इसकी वजह से वीडियो और फोटो बेहद शार्प और क्लियर दिखाई देते हैं | इसके अलावा इस डिस्प्ले में HDR10+ सपोर्ट, sRGB कलर सपोर्ट और 10-bit कलर डेप्थ भी दी गई है जिससे कलर बेहद नेचुरल और रिच दिखाई देते हैं | स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus का इस्तेमाल किया गया है जो इसे स्क्रैच और हल्के गिरने से सुरक्षित रखने में मदद करता है |
प्रोसेसर
Oneplus 11 5G इसमें Qualcomm का पावरफुल Snapdragon 8 Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है जो आज के समय में सबसे तेज और भरोसेमंद प्रोसेसर में से एक माना जाता है | यह प्रोसेसर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई परफॉर्मेंस ऐप्स को आसानी से हैंडल कर सकता है |
रैम और स्टोरेज
Oneplus 11 5G इसके रैम और स्टोरेज के बारे में बात किया जाये तो सीएम इस फोन मे 8GB LPDDR5X रैम दी गई है जिससे एक साथ कई ऐप्स चलाने पर भी फोन स्लो नहीं होता | स्टोरेज के लिए इसमें 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है जो फाइल ट्रांसफर और ऐप ओपनिंग को काफी तेज बना देती है | अगर आप BGMI, Call of Duty Mobile या दूसरे हैवी गेम्स खेलना पसंद करते हैं तो यह स्मार्टफोन आपको काफी शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस देने वाला है |
कैमरा
Oneplus 11 5G फोन का सबसे बड़ा खासियत इसका कैमरा है जो कम्पनी ने इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है | जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है | फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जिसमें Sony IMX890 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है | इसके साथ ही इसमें 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है जिसमें Sony IMX581 सेंसर मौजूद है | यह कैमरा 115 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है जिससे बड़ी ग्रुप फोटो या लैंडस्केप शॉट्स लेना काफी आसान हो जाता है | फोन में तीसरा कैमरा 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसमें Sony IMX709 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है | इसके फ्रंट कैमरा के बारे में बात करे तो इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो EIS यानी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है |
बैटरी और चार्जर
Oneplus 11 5G यह् फोन बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है | इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो आसानी से पूरे दिन का बैकअप देने की क्षमता रखती है | अगर आप लगातार इंटरनेट, सोशल मीडिया, वीडियो या गेमिंग का इस्तेमाल करते हैं तब भी यह बैटरी आराम से पूरा दिन चल सकती है | खास बात यह है कि इस फोन में 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है | इसकी मदद से फोन को बहुत कम समय में चार्ज किया जा सकता है | रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन लगभग 25 से 30 मिनट के अंदर फुल चार्ज हो सकता है जो आज के समय में काफी शानदार माना जाता है |
सॉफ्टवेयर
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 13 पर आधारित OxygenOS पर काम करता है | OxygenOS अपने क्लीन और स्मूद इंटरफेस के लिए जाना जाता है | इसमें ज्यादा ब्लोटवेयर ऐप्स नहीं होते और यूजर को एक साफ और तेज एक्सपीरियंस मिलता है | साथ ही इसमें कई स्मार्ट फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट भी मिलते हैं जिससे फोन का इस्तेमाल और ज्यादा आसान और सुरक्षित बन जाता है |
कीमत
Oneplus 11 5G अगर इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे प्रीमियम फीचर्स के बावजूद काफी संतुलित दाम में पेश किया है | भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹34,999 रखी गई है | जो इस तरह के फ्लैगशिप लेवल फीचर्स वाले फोन के हिसाब से काफी आकर्षक मानी जा रही है | इस कीमत पर यूज़र्स को पावरफुल प्रोसेसर, शानदार कैमरा सेटअप, 120Hz QHD AMOLED डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां मिलती हैं |
इसे भी पढ़े – 9000mAh बैटरी के साथ आ गया POCO का धांसू फोन सभी फोन का गेम पलट देगा! POCO X8 Pro Max 5G

मेरा नाम Raja Sahani है | मैं हिंदी में टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन, और डिजिटल दुनिया से जुड़ी जानकारी साझा करता हूँ | मेरा उद्देश्य टेक्नोलॉजी को सरल हिंदी में सभी तक पहुँचाना है |
Pingback: कैमरा ऐसा कि DSLR भी फेल! Vivo V40 5G का सच
Pingback: नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च! DSLR कैमरा जैसा और 7000mAh बैटरी से मचा रहा तहलका Motorola Edge 70 Fusion - Tec Desi