Google Pixel 10 Pro अगर तुम सच में एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हो जो सिर्फ स्पेसिफिकेशन से नहीं बल्कि रियल लाइफ एक्सपीरियंस से impress करे, तो Pixel फोन हमेशा से अपने कैमरा के लिए जाने जाते हैंउन फोन में से है जो भीड़ से अलग खड़ा दिखता है | आज हम इस आर्टिकल में इस फोन के बारे में बात करेंगे |

डिजाइन
जब आप पहली बार Google Pixel 10 Pro को हाथ में लेते हो ना तो ये फोन आपको शोर मचाने वाला या flashy नहीं लगता बल्कि एकदम सिंपल और क्लासी feel देता है Google ने इस बार डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया | लेकिन जो भी दिया है वो काफी प्रीमियम लगता है | पीछे की तरफ इसका ग्लास फिनिश और ऊपर की तरफ लंबा कैमरा बार इसे अलग पहचान देता है |
डिस्प्ले
Google Pixel 10 Pro अब अगर डिस्प्ले की बात करें तो इसमें करीब 6.7 इंच का बड़ा LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है जो QHD+ रेजोल्यूशन के साथ आता है और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है | इसका मतलब ये है कि चाहे आप सोशल मीडिया चला रहे हो या गेम खेल रहे हो, सब कुछ एकदम स्मूद दिखेगा | HDR सपोर्ट मिलने की वजह से वीडियो देखने का एक्सपीरियंस काफी शानदार हो जाता है |
प्रोसेसर
इसके प्रोसेसर कि बात करे तो Google का अपना Tensor G4 प्रोसेसर मिलता है और सच बताऊं तो ये फोन सिर्फ पावर के लिए नहीं बल्कि स्मार्टनेस के लिए बनाया गया है | प्रतिदिन के काम जैसे ऐप खोलना, वीडियो देखना, मल्टीटास्किंग करना – सब कुछ बहुत स्मूद चलता है |गेमिंग भी आप इसमें कर सकते हो, BGMI या COD जैसे गेम अच्छे से चल जाते हैं, लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा हैवी गेमिंग करते हो तो ये फोन उसी हिसाब से बना नहीं है |
कैमरा
अब बात करते हैं इसके कैमरा की, क्योंकि यही इसका सबसे बड़ा हथियार है Pixel फोन हमेशा से अपने कैमरा के लिए जाने जाते हैं और Google Pixel 10 Pro इस मामले में बिल्कुल निराश नहीं करता | इसमें जो फोटो निकलती है ना, वो बहुत ही नैचुरल लगती है | खासकर जब आप किसी इंसान की फोटो लेते हो तो उसकी स्किन टोन बिल्कुल रियल दिखती है और इसका मेन कैमरा 48MP का दिया गया है | और इसमें बहुत शार्प फोटो आता है |
बैटरी और चार्जर
बैटरी की बात करें तो इसमें लगभग 5000mAh की बैटरी दी गई है जो नॉर्मल यूज़ में आराम से एक दिन निकाल देती है अगर आप दिनभर सोशल मीडिया, कॉलिंग और थोड़ी बहुत वीडियो देखते हो तो आपको बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी | लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा गेमिंग करते हो या लगातार कैमरा यूज़ करते हो तो शाम तक चार्जर लगाना पड़ सकता है |चार्जिंग स्पीड ठीक-ठाक है, बहुत ज्यादा फास्ट नहीं है लेकिन काम चला देती है |
रैम और स्टोरेज
इसके रैम और स्टोरेज के बारे में बात करे तो Google Pixel 10 Pro में आपको काफी generous रैम और स्टोरेज ऑप्शंस मिलते हैं जो इसे heavy users और content creators के लिए भी perfect choice बनाते हैं | इस फोन में RAM की बात करें तो ये 12GB और 16GB के विकल्प में आता है और ये फोन स्टोरेज के मामले options flexible हैं – 256GB, 512GB और यहां तक कि 1TB तक का internal storage उपलब्ध है | इससे यह फोन उन लोगों के लिए भी perfect बन जाता है जिन्हें space की कमी की चिंता रहती है, और साथ ही future-proof भी बनाता है |
सॉफ्टवेयर
अब सबसे खास बात आती है इसके सॉफ्टवेयर की Pixel फोन लेने का सबसे बड़ा फायदा यही होता है कि इसमें आपको एकदम क्लीन Android मिलता है कोई बेकार के ऐप नहीं, कोई फालतू के ऐड नहीं, बस सीधा और स्मूद एक्सपीरियंस | साथ ही Google इसमें लंबे समय तक अपडेट देता है, जिससे ये फोन सालों तक नया जैसा फील देता रहता है |
कीमत
Google Pixel 10 Pro इसकी कीमत की बात करें तो Google Pixel 10 Pro सस्ता फोन नहीं है ये एक प्रीमियम कैटेगरी का डिवाइस है | इसकी कीमत लगभग 85 हजार से लेकर 1 लाख के आसपास तक जाती है जो हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठती लेकिन अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हो जो कैमरा में बेस्ट हो, सॉफ्टवेयर में स्मूद हो और आने वाले समय के लिए तैयार हो, तो ये पैसा वसूल साबित हो सकता है |
इसे भी पढ़े- Vivo का सबसे सस्ता धांसू 5G फोन लांच जाने कीमत Vivo V60 Pro
इसे भी पढ़े – कौड़ियो कि कीमत पर आया Vivo का बहुत ही धांसू 5G स्मार्टफोन Vivo T4x 5G

मेरा नाम Raja Sahani है | मैं हिंदी में टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन, और डिजिटल दुनिया से जुड़ी जानकारी साझा करता हूँ | मेरा उद्देश्य टेक्नोलॉजी को सरल हिंदी में सभी तक पहुँचाना है |
Pingback: ₹20,000 में बहुत ही डेंजर फोन जो DSLR को फेल कर दिया! Motorola Edge 60 Fusion 5G