Apple iPhone 17 Pro Max Review : खरीदने से पहले ये जरुर जान ले !

Apple iPhone 17 Pro Max Review :आज के समय में यदि किसी एक फोन पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह है iPhone 17 Pro Max हर कोई जानना चाहता है कि क्या यह वास्तव में इतना शक्तिशाली है क्या इसकी मूल्यवान है और सबसे बड़ा प्रश्न – क्या आपको इसे खरीदना चाहिए | इस समीक्षा में मैं आप लोगो को पूरी तरह से सरल भाषा में सब कुछ समझाऊंगा ताकि आप लोग इसको लेने के लिए सही निर्णय लेने में कोई कठिनाई आप लोगो को ना हो |

Apple iPhone 17 Pro Max Review

डिज़ाइन

Apple ने इस बार भी प्रीमियम डिजाइन दिया है लेकिन iPhone 17 Pro Max में थोड़ा रिफाइनमेंट अधिक है फोन में एक Titanium body है जिससे यह पहले से हल्का और अधिक मजबूत लगता है | जब आप इसे हाथ में लेते हैं तो कुछ अलग ही महसूस होता है – ऐसा लगता है कि आप सच में कोई महंगा डिवाइस उपयोग कर रहे हैं। इसके किनारे smooth हैं और ग्रिप भी अच्छी है जिससे लंबे समय तक उपयोग करने पर हाथ में दर्द नहीं होता | नए रंग आप्शन भी बहुत आकर्षक हैं | खासकर गहरे शेड्स बहुत क्लासी लगते हैं |

डिस्प्ले

iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले है जो काफी शानदार है | इसमें 120Hz ProMotion सपोर्ट भी है जिससे scrolling और animations बहुत ही साफ चलते है | अगर आप लोग गेमिंग करते है तो आप लोग पता चल जायेगा | और इसका Brightness भी काफी high है | जिससे आप सभी इसे तेज धूप में भी स्क्रीन को आराम से कुछ भी देख सकते हैं | रंग बहुत natural और vibrant लगते हैं जो वीडियो देखने के अनुभव को और भी बेहतर बनाते हैं |

प्रोसेसर

यह फोन में Apple का नया A19 Pro chip शामिल किया गया है जो वर्तमान समय में बहुत प्रभावशाली प्रोसेसर माना जा रहा है | चाहे आप भारी gaming करें या वीडियो संपादन करें या कई एप्लिकेशन एक साथ चलाएं – यह फोन किसी भी स्थिति में हेंग नहीं करेगा | BGMI Call of Duty जैसे गेम खेल सकते है ये बहुत ही स्मूथ चलता है | साथ ही फोन गर्म भी कम होता है जिससे लंबे गेमिंग सत्रों में भी कोई असुविधा नहीं होती | AI सुविधाएं भी इस बार अधिक हैं जिससे आप लोग दैनिक कार्य और भी सरल हो जाते हैं |

कैमरा

इसके कैमरा की बात करे तो इसमें बहुत ही तगड़ा कैमरा दिया गया है इस फोन में कैमरा इस बार सबसे बड़ा अंश है | इसमें तीन कैमरा सेटअप शामिल है जिसमें 48MP के सेंसर हैं | इसकी ज़ूम क्षमता भी बेहद खास है जो 8x तक ऑप्टिकल ज़ूम प्रदान करता है | अगर इसका डेलाइट में फोटो बहुत तेज और विस्तृत लगती हैं और इसमें कम रोशनी में भी नॉइज़ बहुत कम होता है, पोर्ट्रेट मोड बहुत प्राकृतिक लगता है | यदि आप लोग विडियो रिकॉर्डिंग करते है तो बहुत ही शानदार रिकॉर्ड होता है और इसमें आप सभी 8K तक वीडियो शूट कर सकते हैं और स्टेबिलाइजेशन इतना अच्छा है कि बिना गिम्बल के भी स्मूथ वीडियो प्राप्त होती है | अगर आप रील/YouTube वीडियो बनाते हैं तो यह फोन आपके लिए सबसे अच्छा आप्होशन हो सकता है |

बैटरी और चार्जर

इस फोन की बैटरी और चार्जर की बात करे तो इसमें बहुत ही तगड़ा टिकाऊ बैटरी दिया गया है जिससे आप सभी इसको बहुत देर तक उपयोग कर सकते है | बैटरी प्रदर्शन इस बार काफी बेहतर है | सामान्य उपयोग में यह फोन आराम से पूरे दिन चल सकता है | अगर आप गेमिंग या वीडियो ज्यादा देखते हैं तो भी आपको बार-बार चार्ज करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी | तेज चार्जिंग समर्थन भी है जिससे फोन तेजी से चार्ज हो जाता है | साथ ही, कूलिंग सिस्टम के बेहतर होने से फोन अधिक गर्म नहीं होता |

साउंड और साफ्टवेयर

Apple iPhone 17 Pro Max Review में stereo speakers उपलब्ध हैं जो साउंड को काफी ज्यादा और स्पष्ट रूप से प्रदान करते हैं | यदि आप लोग बिना हेडफोन के मूवीज या संगीत का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको कोई भी समस्या नहीं होगी | सॉफ़्टवेयर के मामले में iOS हमेशा की तरह स्मूथ और सुरक्षित है | ऐप्स क्रैश नहीं होते और सम्पूर्ण अनुभव काफी स्वच्छ रहता है | फेस आईडी भी काफी तेज और सटीक है जिससे आप सभी को फोन अनलॉक करना आसान हो जाता है |

कीमत Apple iPhone 17 Pro Max Review

अब आते है इसके इम्पोर्टेन्ट बात पे Apple iPhone 17 Pro Max Review की कीमत | भारत में इस फोन की कीमत लगभग ₹1.5 लाख के आसपास है यह फोन हर किसी के बजट में नहीं आता है क्योंकि ये बहुत ही महंगा है जो लोग विडियो बनाते है और जिनका बजट है ओ लोग इस फोन को खरीद सकते है और जो लोग premium experience की तलाश में हैं उनके लिए यह एक मजबूत विकल्प है | अगर आप value-for-money ढूंढ रहे हैं | तो यह फोन आपको महंगा लग सकता है लेकिन अगर आपको सबसे अच्छा चाहिए, तो यह फोन सही है |

इसे भी पढ़े – Best 5G Phones Under ₹15000 2026 : कम बजट वाले भी अब चलाएंगे बहुत तगड़ा फ़ोन
इसे भी पढ़े – OnePlus 15T Launch in India : दमदार बैटरी और धांसू फीचर के साथ बड़ा धमाका

3 thoughts on “Apple iPhone 17 Pro Max Review : खरीदने से पहले ये जरुर जान ले !”

  1. Pingback: OnePlus 15T Launch in India : दमदार बैटरी और धांसू फीचर के साथ बड़ा धमाका - Tec Desi

  2. Pingback: Vivo Y21 5G And Y11 5G Launch : 😱 6500mAh Battery वाला फोन! India में कब आएगा?

  3. Pingback: Realme P4 Lite 5G : कम कीमत में दमदार 5G फोन, जानिए फीचर्स और परफॉर्मेंस - Tec Desi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top